Posts

Showing posts from January, 2023

बेसन और हल्दी

  1 चम्मच बेसन में 1 चुटकी हल्दी और 2 चम्मच दूध लेकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर हल्के हाथ से सर्कुलर मोशन में मसाज करें। ये स्क्रब डेड स्किन को साफ करके स्किन की रंगत में भी निखार लाएगा। इस स्क्रब से चेहरे की अनचाहे बालों को साफ करने में भी मदद मिलेगी। चेहरे पर बेसन का स्क्रब लगाने के फायदे- बेसन से बने स्क्रब इस्तेमाल करने से त्वचा की अंदरूनी सफाई होती है। ये स्क्रब त्वचा से टैनिंग हटाने में मदद करते है। बेसन तैलीय त्वचा के लिए वरदान है। ये त्वचा से एक्सट्रा ऑयल हटाकर स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है बेसन से बने स्क्रब चेहरे की अनचाहे बालों को हटाने में भी मदद करता है। बेसन से बना स्क्रब झुर्रियां और फाइन लाइन्स को भी कम करता हैं।

होठों को निखारने ओर गुलाबी रंग पाने के घरेलू उपाय

Image
  *महीने मे 1 बार अपने होठो को स्क्रब जरूर करे* मलाई या शहद मे चीनी डालकर होठो पर हल्के से मसाज करे चीनी को पहलै नही घोलना है मसाज करते करते घुल जायेगी इससे आपके होठो की डैड स्किन हट जाती है ओर होठ भी नही फटगे तथा मुलायम ओर सुन्दर लुक देगे *गुलाब जल और गुलाब की पंखुड़ियों से बनाये आकर्षक गुलाबी होंठ* Pink Lips पाने के लिए ग्लिसरीन, नींबू का रस, गुलाब जल और दही को मिलाकर होंठों पर लगाएं। इससे होंठों का कालापन दूर हो जाता है और होंठ गुलाबी हो जाते है । ग्लिसरीन , केसर और गुलाब जल मिलाकर होठो पर लगाये और आप पाएंगे आकर्षक गुलाबी होंठ गुलाब की ताजा पत्तियों को पीसकर प्रतिदिन होंठों पर लगाई जाए तो आपके होंठ भी गुलाब की तरह खिल जाएंगे। शहद में मलाई और गुलाब जल मिलाकर सप्ताह में एक बार होंठों पर लगाएं। होंठों की रंगत गुलाबी हो जाएगी। गुलाबी होंठों के लिए ताजे गुलाब की लाल पत्तियों को पीसकर शहद और मक्खन में मिलाकर लगाएं।मक्खन में पेराएमिनो बेंजाइक एसिड तथा गुलाब की पंखुड़ियों में Vitamin B-5′ तथा Vitamin ‘E’ पाया जाता है, जो होंठों को चिकना व सूखा बनाते हैं बारीक़ कटी हुए गाजर के टुकड़...

बेसन से चेहरे के दाग-धब्बे हटाने का तरीका-

  1.चेहरे को बेसन के घोल से ही धोये - यह बेसन को चेहरे पर लगाने का सबसे आसान तरीका है। आप चेहरा धोने के लिए साबुन या फेसवॉश के बजाए 1 चम्मच बेसन का प्रयोग कर सकते हैं। एक बाउल में बेसन और थोड़ा कच्चा दूध डालकर अच्छी तरह मिला लें। इस मिश्रण को सामान्य फेस वॉश की तरह चेहरा धोने के लिए प्रयोग करें। चेहरे पर लगाएं और कुछ मिनट तक सर्कुलर मोशन में चेहरे पर मसाज करें। फिर सादे पानी से धो लें। इससे चेहरे की डेड स्किन और गंदगी साफ होगी और त्वचा मुलायम बनेगी। साथ ही त्वचा में भी निखार आएगा। 2. बेसन स्क्रब का प्रयोग करें आप सप्ताह में 1-2 बार चेहरा एक्सफोलिएट करने के लिए बेसन का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप 1 चम्मच बेसन में 1 चम्मच ओट्स को पीसकर डालना है। फिर इसमें एक चम्मच दही या कच्चा दूध डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर सर्कुलर मोशन में 4-5 मिनट मालिश करें और 10 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद सादे पानी से चेहरा धोकर चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगा लें। 3. बेसन फेस पैक का प्रयोग करें बाजार में मिलने में वाले केमिकल युक्त फेस पैक के बजाए आप घर पर ही बेसन से फेस पैक बना सक...

चेहरे की झाइयों के इलाज के लिए घरेलू उपाय

Image
  * गाजर को कद्दूकस कर लें । इसमें मुल्तानी मिट्टी डालकर मिला लें । इसमें एक चम्मच नींबू का रस मिलाएँ । इसे त्वचा पर बीस मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें । बिस मिनेट के बाद धो लें, ऐसा सप्ताह में एक बार करें ।* * आलू का रस निकाल कर झाइयों वाली जगह पर लगाएँ, और सूखने पर ठंडे पानी से धो लें ।* * 5–7 तुलसी के पत्तों को पीसकर एक चम्मच नींबू का रस मिलाएँ । इसे त्वचा पर लगाएँ । जब यह सूख जाए तो ठण्डे पानी से धो लें । यह पिग्मेंटेशन में बहुत लाभदायक है ।* * एक चम्मच नींबू का रस व शहद मिलाकर त्वचा पर लगाएँ । सूख जाने पर ठंडे पानी से धो लें ।* * लाल प्याज के एक टुकड़े को काटकर या रस निकालकर झाइयों, और धब्बों वाली जगह पर लगाएँ । करीब दस मिनट रखने के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें ।* * ताजा एलोवेरा का गूदा निकालकर चेहरे पर 5–7 मिनट मालिश करें । सूखने पर ठण्डे पानी से धो लें ।* * 1 चम्मच हल्दी पाउडर को नींबू के रस में मिला दें । इसे प्रभावित भाग पर लगाएँँ । 20 मिनट के बाद ठण्डे पानी के साथ धो लें । दिन में एक बार इस प्रक्रिया को करें ।