चुकंदर से करें बालों और त्वचा की हर समस्या का उपचार
चुकंदर (Beetroot) में कई आवश्यक विटामिन व खनिज होते हैं। चुकंदर का रस (Beetroot Juice) एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होता है और त्वचा के स्वास्थ्य के लिए एक बेहतर विकल्प है। यदि आप मुंहासों से परेशान हैं तो दो चम्मच ताजा चुकंदर के रस को सादे दही के साथ मिलाकर प्रभावित जगह पर लगाएं और 15 मिनट के बाद धो लें। सारे मुंहासे (Acne Or Pimples) सूख जायेंगे और निशान भी नहीं बनेंगे। बालों और त् वचा के लिए चुकंद के अन् य फायदों को जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें। एक चुकंदर की स्लाइस को कसें और अपने मुंह व गर्दन पर उसे अप्लाई करें। इसे 15 मिनट के लिए अप्लाई करे और फिर धो लें। इसे नियमित रूप से प्रयोग करें और आपको ब्राइट व पिंक रंगत मिलेगी। चुकंदर के रस में शहद व दूध मिलाएं और एक कॉटन बॉल को उसमें डुबा कर अपनी आखों पर रखें और 10 मिनट के लिए ऐसे ही रहने दें। 10 मिनट के बाद ठंडे पानी से धोएं। यदि आपके भी डार्क लिप्स हैं तो चुकंदर के रस को अपने होठों पर लगाएं। यदि आप स्क्रब करना चाहते हैं तो चुकंदर को कस कर उसे चीनी के साथ मिला कर अपने होठों पर एक्सफोलिएट करें। यह आपके होठों से डेड स्किन निकालता है औ...