रूप निखर आएगा आपका 5 तरह के आसान उबटन से

 1. बेसन, हल्दी और चंदन पाउडर को मिलाकर इसमें गुलाबजल डालें और गाढ़ा पेस्ट तैयार करें।अब इस पेस्ट को उबटन की तरह चेहरे और शरीर के विभिन्न अंगों पर लगाएं और जब यह आधा सूख जाए, तो स्नान कर लें।

2. तिल को रातभर दूध या पानी में भिगोकर रखें और सुबह इसका पेस्ट तैयार करके उबटन की तरह प्रयोग करें। यह न केवल आपके निखार को बढ़ाएगा बल्कि ठंड से भी त्वचा की रक्षा करेगा।
3. कच्चे दूध में बेसन और हल्दी मिलाकर लेप तैयार करें और इसे शरीर पर लगाएं। त्वचा के रूखेपन से बचने का यह एक बेहतर तरीका है। यह आपकी त्वचा को मॉश्चर देगा और रूप निखारेगा।
4. नीम और तुलसी की पत्तियों को पीसकर लेप तैयार कर लें और इसे चेहरे व पूरे शरीर पर लगाएं। यह एंटीबायोटिक की तर‍ह काम करेगा और त्वचा के कीटाणुओं का नाश कर त्वचा को स्वस्थ बनाएगा।
5. एक teaspoon चावल का आटा लेकर इसमें बराबर मात्रा में शहद और गुलाबजल डालें और अच्छी तरह मिलाकर लेप तैयार करें। इस लेप को लगाने से त्वचा मुलायम बनेगा और उस में कसाव भी आएगा।

Comments