चेहरे से दाग धब्बे साफ़ करने का सरल उपाय
काले दाग (black spots) धब्बे होने के कई कारण है जिनमे से मुख्य कारण कील, मुहासे, काले सिरे (ब्लैक हेड्स) होते है।सूरज की तेज किरण के कारण चेहरे के दाग धब्बे ओर भी बढ़ जाते है जो चेहरे के सावले होने का कारण बनती है। पिम्पल्स (Pimple) का इलाज के लिए रसायनिक पदार्थ का उपयोग करने से बेहतर होगा की आप प्राकृतिक उत्पादो का उपयोग करे। घरेलू उत्पाद बहुत सस्ते होते है और इनका कोई बुरा असर भी नही पड़ता। चेहरे पर काले दाग और धब्बे होने का सबसे मुख्य कारण होता है स्किन में मेलेनिन का अत्यधिक स्त्राव होना। इसके आलावा अन्य कारण हैं –धूप या सूरज की रोशनी में अधिक रहना, हार्मोन असंतुलन, गर्भावस्था (प्रेगनेंसी), विटामिन की कमी, नींद कम लेना, अत्यधिक डिप्रेशन में रहना और कुछ दवायों के सेवन से | चेहरे पर काले दाग धब्बे होना काफी शर्मनाक अनुभव होता है और इनके कारण आत्मविश्वास में भी काफी कमी आती है। इनको दूर करने के कई ट्रीटमेंट भी उपलब्ध हैं जैसे एसिड पील्स और लेजर सर्जरी। इसके आलावा कुछ घरेलू नुस्खों को अपनाकर भी काले दाग धब्बों को मिटाया जा सकता है। आइये जानते है कैसे करें काले धब्बों का घर बैठे इ...