Posts

चेहरे से दाग धब्बे साफ़ करने का सरल उपाय

  काले दाग (black spots) धब्बे होने के कई कारण है जिनमे से मुख्य कारण कील, मुहासे, काले सिरे (ब्लैक हेड्स) होते है।सूरज की तेज किरण के कारण चेहरे के दाग धब्बे ओर भी बढ़ जाते है जो चेहरे के सावले होने का कारण बनती है। पिम्पल्स (Pimple) का इलाज के लिए रसायनिक पदार्थ का उपयोग करने से बेहतर होगा की आप प्राकृतिक उत्पादो का उपयोग करे। घरेलू उत्पाद बहुत सस्ते होते है और इनका कोई बुरा असर भी नही पड़ता। चेहरे पर काले दाग और धब्बे होने का सबसे मुख्य कारण होता है स्किन में मेलेनिन का अत्यधिक स्त्राव होना। इसके आलावा अन्य कारण हैं –धूप या सूरज की रोशनी में अधिक रहना, हार्मोन असंतुलन, गर्भावस्था (प्रेगनेंसी), विटामिन की कमी, नींद कम लेना, अत्यधिक डिप्रेशन में रहना और कुछ दवायों के सेवन से | चेहरे पर काले दाग धब्बे होना काफी शर्मनाक अनुभव होता है और इनके कारण आत्मविश्वास में भी काफी कमी आती है। इनको दूर करने के कई ट्रीटमेंट भी उपलब्ध हैं जैसे एसिड पील्स और लेजर सर्जरी। इसके आलावा कुछ घरेलू नुस्खों को अपनाकर भी काले दाग धब्बों को मिटाया जा सकता है। आइये जानते है कैसे करें काले धब्बों का घर बैठे इ...

मुल्तानी मिट्टी के प्रयोग

 इन्हें आजमाएं चेहरा चमकने लगेगा फेस को ग्लोइंग और ऑइल फ्री बनाने के लिए घरेलू फेसपैक व स्क्रब से अच्छा कोई दूसरा उपाय नहीं है। मुल्तानी मिट्टी वाले फेसपैक को सबसे असरदार माना जाता है। कहा जाता है कि मुल्तानी मिट्टी सौन्दर्य का खजाना है। ये नेचुरल कंडीशनर भी है और ब्लीच भी। ये सौन्दर्य निखारने का सबसे सस्ता और आयुर्वेदिक नुस्खा है। ऑयली त्वचा के लिए  ऑयली त्वचा के लिए मुल्तानी मिट्टी में दही और पुदीने की पत्तियों का पाउडर मिला कर उसे आधे घंटे तक रखा रहने दें, फिर अच्छे से मिलाकर चेहरे और गर्दन पर लगाएं। सूखने पर गुनगुने पानी से धो दें। ये ऑयली त्वचा को चिकनाई रहित रखने का कारगर नुस्खा है। काजू से करें स्क्रबिंग  काजू को स्किन के लिए बहुत अच्छा होता है। काजू को दूध में भिगोकर उसे पीसकर चेहरे पर लगाना अच्छा होता है। लेकिन चेहरे से गंदगी हटाना और स्किन ड्राय हो तो अगर आपकी त्वचा ड्राई है तो काजू को रात भर दूध में भिगो दें और सुबह बारीक पीसकर इसमें मुल्तानी मिट्टी और शहद की कुछ बूंदें मिलाकर स्क्रब करें। मुहांसों को ऐसे करें दूर-  यंग एज में मुंहासे एक आम समस्या होती है।...

गोरी त्वचा पाने के घरेलू उपाय

 1. एक बाल्टी ठण्डे या गुनगुने पानी में दो नींबू का रस मिलाकर गर्मियों में कुछ महीने तक नहाने से त्वचा का रंग निखरने लगता है। 2.आंवले का मुरब्बा रोज खाने से दो-तीन महीने में ही रंग निखरने लगता है। 3. गाजर का जूस आधा गिलास खाली पेट सुबह लेने से एक महीने में रंग निखरने लगता है। 4. पेट को हमेशा ठीक रखें, कब्ज न रहने दें। 5. अधिक से अधिक पानी पीएं। 6. चाय कॉफी का सेवन कम करें।  7. रोजाना सुबह शाम खाना खाने के बाद थोड़ी मात्रा में सोंफ खाने से खून साफ होने लगता है और त्वचा की रंगत बदलने लगती है

त्वचा के लिए अपनाये ये घरेलु प्राकृतिक मॉइस्चुराइजर।

  त्वचा को ग्लोइंग, मुलायम व स्वस्थ बनाए रखने के लिए मॉइस्चराइजर का नियमित इस्तेमाल बहुत जरूरी है। सर्दियों का मौसम आ रहा हैं, अक्सर सर्दियों में त्वचा रूखी और ड्राई हो जाती हैं, और बाजार में मिलने वाली क्रीम आपकी त्वचा को हानिकारक प्रभाव छोड़ जाती हैं। ऐसे में प्रकृति से बढ़िया कोई उपचार नहीं हैं, तो आइये जाने ऐसे ही कुछ घरेलु नेचुरल मॉइस्चराइजर, इनको इस्तेमाल कर के आप अपनी त्वचा को आकर्षक और जवान रख सकती हैं। आपके किचन में ऐसी बहुत सी चीज़ें मौजूद होती हैं, जो कि नेचुरल मॉइस्चराइजर का काम करती हैं। शहद ऑर्गेनिक शहद प्राकृतिक रूप से एंटी-बैक्टीरियल होता है, इसलिए ये मुंहासों के उपचार के लिए काफी प्रभावशाली होता है। शहद एक बहुत अच्छा क्लींजर होता है। सबसे खास बात, शहद के इस्तेमाल से त्वचा में कोमलता और ग्लो आता है। दो चम्मच शहद में 8 चम्मच गुलाब जल मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और सूखने दें। कुछ देर बाद गुनगुने पानी से धो लें। बटरमिल्क बटरमिक्ल आपकी त्वचा के लिए एक बढ़िया मॉइस्चराइजर साबित हो सकता है। ये आपकी त्वचा से डेड स्किन सेल्स को निकालता है, जिससे आपकी त्वचा यंग दिखती है...

चेहरे की रंगत सुधारने के लिए

 रोज सवेरे छोटा आधा गिलास ताजे टमाटर का जूस तैयार करें, दो चम्मच शहद मिलाकर सेवन करें यदि पथरी की शिकायत नहीं है।और सिर्फ एक महिने के अंदर चेहरे की रंगत देखिए, आईना शरमा जाएगा lजानकार इसे वजन कम करने का एक अच्छा उपाय मानते हैजबकि गुजरात के आदिवासी इसे यकृत (जिगर) और फ़ेफ़डों के लिए बेहतर टोनिक मानते है..

गुलाबी होंठ किसी भी चेहरे की खूबसूरती को कई गुना बड़ा देते हैं

 लड़का हो या लड़की गुलाबी होंठ किसी भी चेहरे की खूबसूरती को कई गुना बड़ा देते हैं। वहीं महिलाएं अपने होंठों के रंग को लेकर पुरुषों से ज्यादा जागरूक होती हैं।लिपस्टिक जैसे कॉस्मेटिक्स थोड़े समय के लिए तो होंठों को खूबसूरत बना देते हैं, लेकिन इनके ज्यादा उपयोग से होंठ काले और ड्राय होने लगते हैं। इसीलिए होंठों को हमेशा गुलाबी बनाए रखने का सबसे अच्छा तरीका घरेलू नुस्खे हैं जो बिना किसी साइड इफेक्ट के होंठों को हमेशा गुलाब की पंखुड़ियों की तरह गुलाबी बनाए रखते हैं। ऐसे छुटकारा पाएं काले होंठों से: दही मथे माखन मिले, केसर  जरा मिलाए होठों पर लेपित करें रंग गुलाबी आए शहद और नींबू के रस को मिलाकर फ्रिज में रख लें। इस मिश्रण को अपने होंठों पर लगाएं। एक घंटे के लिए इसे लगा रहने दें।फिर होंठों को साफ कर लें। एक दिन में कम से कम दो बार इस मिश्रण को होंठों पर लगाएं। नींबू होंठों का कालापन कम कर देता है और शहद होंठों को कोमल और सुंदर बनाता है। होंठों का सूखापन भी उनके काले होने का एक कारण होता है। ग्लिसरीन में नींबू मिलाकर होंठों पर लगाने से होंठों का कालापन दूर होता है। ग्लिसरीन लंबे समय ...