गुलाबी होंठ किसी भी चेहरे की खूबसूरती को कई गुना बड़ा देते हैं
लड़का हो या लड़की गुलाबी होंठ किसी भी चेहरे की खूबसूरती को कई गुना बड़ा देते हैं। वहीं महिलाएं अपने होंठों के रंग को लेकर पुरुषों से ज्यादा जागरूक होती हैं।लिपस्टिक जैसे कॉस्मेटिक्स थोड़े समय के लिए तो होंठों को खूबसूरत बना देते हैं, लेकिन इनके ज्यादा उपयोग से होंठ काले और ड्राय होने लगते हैं। इसीलिए होंठों को हमेशा गुलाबी बनाए रखने का सबसे अच्छा तरीका घरेलू नुस्खे हैं जो बिना किसी साइड इफेक्ट के होंठों को हमेशा गुलाब की पंखुड़ियों की तरह गुलाबी बनाए रखते हैं।
ऐसे छुटकारा पाएं काले होंठों से:
दही मथे माखन मिले, केसर जरा मिलाए
होठों पर लेपित करें रंग गुलाबी आए
- शहद और नींबू के रस को मिलाकर फ्रिज में रख लें। इस मिश्रण को अपने होंठों पर लगाएं। एक घंटे के लिए इसे लगा रहने दें।फिर होंठों को साफ कर लें। एक दिन में कम से कम दो बार इस मिश्रण को होंठों पर लगाएं। नींबू होंठों का कालापन कम कर देता है और शहद होंठों को कोमल और सुंदर बनाता है।
- होंठों का सूखापन भी उनके काले होने का एक कारण होता है। ग्लिसरीन में नींबू मिलाकर होंठों पर लगाने से होंठों का कालापन दूर होता है। ग्लिसरीन लंबे समय तक होंठों को मुलायम बनाए रखता है।
- पानी की कमी भी होंठों की रंगत खराब कर देती है। इसीलिए होंठों को खूबसूरत बनाए रखने के लिए रोज कम से कम आठ से दस गिलास पानी पीना चाहिए।
- चुकंदर होंठों को गुलाबी बनाने के लिए एक बेहतरीन औषधि है। चुंकदर का एक टुकड़ा लेकर होंठों पर रगड़ें। इसके रस को एक घंटे तक होंठों पर लगा रहने दें। एक घंटा होने के बाद रस को साफ कर लें,धीरे-धीरे होंठ गुलाबी होने लगेंगे।
- रोज अपने होंठों पर रात को सोने से पहले बादाम का तेल लगाएं। बादाम का तेल लगाने से होंठों का कालापन धीरे-धीरे खत्म हो जाता है।
- नियमित रूप से होंठों पर खीरे का रस लगाने से भी कालापन दूर होता है।
- नींबू एक नेचुरल ब्लीचिंग ऐजेंट का काम करता है। केवल नींबू का रस होंठों पर नियमित रूप से दो महीने तक लगाने से होंठों का कालापन दूर हो जाता है।
- नींबू का रस और चीनी मिलाकर होंठों पर स्क्रब करने से भी होंठों का कालापन दूर हो जाता है।
- शहद में थोड़ा गुलाबजल मिलाकर लगाएं। एक दिन में तीन बार इसका उपयोग करने से होंठ गुलाबी हो जाते हैं।
- गुलाब की पंखुड़िया पीसकर उसमें थोड़ा शहद और मक्खन मिलाकर होंठों पर लगाएं। एक घंटे के लिए लगा रहने दें। फिर साफ कर दें।
- रात को सोने से पहले होंठों पर शहद लगाएं। सुबह इसे गर्म पानी से साफ कर लें। दही, शहद और बेसन को मिलाकर पेक बनाकर होंठों पर लगाएं। सुखने पर साफ कर लें। होंठों की रंगत बदल जाएगी।
- नींबू के रस में थोड़ी हल्दी मिलाकर होंठों पर लगाएं। दस मिनट बाद साफ करलें
Comments
Post a Comment