Posts

Showing posts from August, 2022

तेलीय त्वचा के लिए गुणकारी बेसन-हल्दी का उबटन

  आएं जाने एक प्रभावशाली घरेलू उबटन के बारे में जिससे त्वचा साफ़, रेशम-सी, मक्खन-सी मुलायम और चमकदार हो जाएगी और चेहरे की रंगत निखर उठेगी। बेसन और हल्दी के इस उबटन को चेहरे पर लगाने से चेहरे की झाईयां, दाग, झुर्रियां और कालिमा दूर होती है और चेहरे के अनावष्यक बाल झड़ जाते है। विधि 60 ग्राम ( लगभग 16 चम्म्च ) बेसन और आधा चम्म्च पीसी हुई हल्दी में थोड़ा कच्चा दूध ( या पानी ) मिलाकर गाढ़ा घोल बना लें और चौथाई चम्म्च या 7-10 बून्द सरसों का तेल या जैतून का तेल मिलाकर इतना फेटे की गाढ़ा लेप बन जाय। इस उबटन को चेहरे, गर्दन, बांहों, हाथ-पैर, कोहनियों-घुटनो आदि पर लेप करें। लेप करने के पांच-दस मिंट बाद जब लेप सूखने लगे तो हथेलियों के दबाव से मसल-मसल कर छुड़ा लें। उबटन मेल के साथ बत्तियों के रूप में छूट जायेगा। अब थोड़ी देर बाद गुनगुने पानी से अंगों को धो डालें या स्नान कर लें और तोलिये से सुखा लें। विशेष 1. उबटन स्नान से आधा घंटे पहले करना अच्छा रहता है या फिर रात्रि सोने से पहले। 2. इसे दो-तिन दिन लगातार करने के पश्चात हर दूसरे-तीसरे दिन छ: बार और फिर महीने में चार बार अवश्य करें। शीतकाल में सुवि...