Posts

Showing posts from July, 2022

आंखों के नीचे हो रहे हैं काले घेरे

  खीरा आप पहले खीरे के टुकड़े काट लें और इन्हें 30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। फिर खीरे को फ्रिज से निकालने के बाद आंखों पर रखें। इससे डार्क सर्कल्स जल्दी दूर होने लगेंगे। टमाटर आप पहले टमाटर के रस में नींबू का रस मिला लें, फिर इसे काले घेरों पर लगाएं। 10 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे काले घेरे जल्द ही दूर होने लगेंगे। बादाम का तेल बादाम का तेल में विटामिन ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आंखों के काले घेरे को दूर करने में मदद करता है। इसके लिए आप पहले थोड़ा सा बादाम का तेल लेकर आंखों के नीचे के काले घेरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। रोजाना रात को सोने से पहले इसका इस्तेमाल करें। इससे काले घेरे जल्द ही दूर होने लगेंगे।

चेहरा और गर्दन के लिए उबटन

  -कच्चे दूध में बादाम पीसकर चेहरे पर लगायें,लगातार कुछ दिनों तक इसका इस्तेमाल करने से चेहरे की त्वचा निखरती हे. -कच्चे दूध में जो का आटा मिलाकर पेस्ट बना चेहरे पर लगाने से चेहरे की झाइंया दूर होती हे. -एक चम्मच गुलाबजल में एक चुटी जो का आटा और चार पिसे हुए बादाम मिलाकर उबटन बना ले,और चेहरे पर मले इससे चेहरे की त्वचा पर निखार आता हे . -छ चम्मच निम्बू के रस में दो चम्मच कच्चा दूध मिलाये और उन के फोहे से गर्दन और मुंह पर थोड़ी देर रगड़े ,आधे घंटे बाद धो ले .चेहरे पर रोनक आ जाएगी -दूध की मलाई और शहद समान मात्रा में लेकर गर्दन पर मले और पन्द्रह मिनट बाद धो ले