चुकंदर से करें बालों और त्‍वचा की हर समस्‍या का उपचार

 चुकंदर (Beetroot) में कई आवश्यक विटामिन व खनिज होते हैं। चुकंदर का रस (Beetroot Juice) एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होता है और त्वचा के स्वास्थ्य के लिए एक बेहतर विकल्प है। यदि आप मुंहासों से परेशान हैं तो दो चम्मच ताजा चुकंदर के रस को सादे दही के साथ मिलाकर प्रभावित जगह पर लगाएं और 15 मिनट के बाद धो लें। सारे मुंहासे (Acne Or Pimples) सूख जायेंगे और निशान भी नहीं बनेंगे। बालों और त्‍वचा के लिए चुकंद के अन्‍य फायदों को जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।

एक चुकंदर की स्लाइस को कसें और अपने मुंह व गर्दन पर उसे अप्लाई करें। इसे 15 मिनट के लिए अप्लाई करे और फिर धो लें। इसे नियमित रूप से प्रयोग करें और आपको ब्राइट व पिंक रंगत मिलेगी।
चुकंदर के रस में शहद व दूध मिलाएं और एक कॉटन बॉल को उसमें डुबा कर अपनी आखों पर रखें और 10 मिनट के लिए ऐसे ही रहने दें। 10 मिनट के बाद ठंडे पानी से धोएं।
यदि आपके भी डार्क लिप्स हैं तो चुकंदर के रस को अपने होठों पर लगाएं। यदि आप स्क्रब करना चाहते हैं तो चुकंदर को कस कर उसे चीनी के साथ मिला कर अपने होठों पर एक्सफोलिएट करें। यह आपके होठों से डेड स्किन निकालता है और होठों से डार्क निशानों को भी खत्म करता है।
चुकंदर के रस में थोड़ा सा शहद व दूध मिला दें और उसे अपनी स्किन पर अप्लाई करें। इसे हफ्ते में एक या दो बार प्रयोग करें। इसके नियमित प्रयोग से आप झुर्रियों से बचे रहेंगे और यदि आपको पहले से ही झुर्रियां हैं तो आपको उनसे मुक्ति मिलने लगेगी।
स्मूथ स्किन पाने के लिए चुकंदर के रस में दही मिला दें और इसमें थोड़ा सा बदाम का तेल मिलाएं और अपनी स्किन पर अप्लाई करें।
चुकंदर के रस को सिरके या नीम के पानी में मिला कर उसे अपने बालों में लगाएं और इसके लगातार प्रयोग करने से आपको सिर में डेंड्रफ से राहत मिलेगी।
यदि आप बालों में चुकंदर के रस में गाजर का जूस मिला कर लगाते हैं तो उससे आपके हेयर प्राकृतिक तरीके से डाई हो जाते हैं।

Comments