चेहरे की झाइयों के इलाज के लिए घरेलू उपाय
*
*
5–7 तुलसी के पत्तों को पीसकर एक चम्मच नींबू का रस मिलाएँ । इसे त्वचा पर लगाएँ । जब यह सूख जाए तो ठण्डे पानी से धो लें । यह पिग्मेंटेशन में बहुत लाभदायक है ।*
*
एक चम्मच नींबू का रस व शहद मिलाकर त्वचा पर लगाएँ । सूख जाने पर ठंडे पानी से धो लें ।*
*
लाल प्याज के एक टुकड़े को काटकर या रस निकालकर झाइयों, और धब्बों वाली जगह पर लगाएँ । करीब दस मिनट रखने के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें ।*
*
ताजा एलोवेरा का गूदा निकालकर चेहरे पर 5–7 मिनट मालिश करें । सूखने पर ठण्डे पानी से धो लें ।*
*
1 चम्मच हल्दी पाउडर को नींबू के रस में मिला दें । इसे प्रभावित भाग पर लगाएँँ । 20 मिनट के बाद ठण्डे पानी के साथ धो लें । दिन में एक बार इस प्रक्रिया को करें ।
Comments
Post a Comment