बेसन से चेहरे के दाग-धब्बे हटाने का तरीका-

 1.चेहरे को बेसन के घोल से ही धोये -

यह बेसन को चेहरे पर लगाने का सबसे आसान तरीका है। आप चेहरा धोने के लिए साबुन या फेसवॉश के बजाए 1 चम्मच बेसन का प्रयोग कर सकते हैं। एक बाउल में बेसन और थोड़ा कच्चा दूध डालकर अच्छी तरह मिला लें। इस मिश्रण को सामान्य फेस वॉश की तरह चेहरा धोने के लिए प्रयोग करें। चेहरे पर लगाएं और कुछ मिनट तक सर्कुलर मोशन में चेहरे पर मसाज करें। फिर सादे पानी से धो लें। इससे चेहरे की डेड स्किन और गंदगी साफ होगी और त्वचा मुलायम बनेगी। साथ ही त्वचा में भी निखार आएगा।
2. बेसन स्क्रब का प्रयोग करें
आप सप्ताह में 1-2 बार चेहरा एक्सफोलिएट करने के लिए बेसन का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप 1 चम्मच बेसन में 1 चम्मच ओट्स को पीसकर डालना है। फिर इसमें एक चम्मच दही या कच्चा दूध डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर सर्कुलर मोशन में 4-5 मिनट मालिश करें और 10 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद सादे पानी से चेहरा धोकर चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगा लें।
3. बेसन फेस पैक का प्रयोग करें
बाजार में मिलने में वाले केमिकल युक्त फेस पैक के बजाए आप घर पर ही बेसन से फेस पैक बना सकते हैं। इसके लिए आपको 1 चम्मच बेसन में चुटकी भर हल्दी, गुलाब जल या कच्चा दूध मिलाना है। आप चाहें तो मुल्तानी मिट्टी, चंदन पाउडर और नींबू का रस बेसन में मिलाकर भी फेस पैक बना सकते हैं। अच्छी तरह मिक्स करें और सप्ताह में 2-3 बार चेहरे पर सामान्य फेस पैक की तरह अप्लाई करें। 15-20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं और उसके बाद धो लें।

Comments