बेसन और हल्दी
1 चम्मच बेसन में 1 चुटकी हल्दी और 2 चम्मच दूध लेकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर हल्के हाथ से सर्कुलर मोशन में मसाज करें। ये स्क्रब डेड स्किन को साफ करके स्किन की रंगत में भी निखार लाएगा। इस स्क्रब से चेहरे की अनचाहे बालों को साफ करने में भी मदद मिलेगी।
चेहरे पर बेसन का स्क्रब लगाने के फायदे-
ये स्क्रब त्वचा से टैनिंग हटाने में मदद करते है।
बेसन तैलीय त्वचा के लिए वरदान है। ये त्वचा से एक्सट्रा ऑयल हटाकर स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है
बेसन से बने स्क्रब चेहरे की अनचाहे बालों को हटाने में भी मदद करता है।
बेसन से बना स्क्रब झुर्रियां और फाइन लाइन्स को भी कम करता हैं।
Comments
Post a Comment