मुंहासे
अगर चेहरे पर मुंहासे हैं, तो कुछ घरेलू उपायों को आजमाना चाहिए, जिससे वह जल्द से जल्द ठीक होना शुरु हो जाएं।
=-=-=-=-=-=-=
चंदन और हल्दी पाउडर का पेस्ट दूध के साथ मिलाकर बना लें। पानी के साथ घिसा हुआ जायफल भी एक्ने और पिंपल के इलाज में कारगर होता है।
ग्वारपाठे के रस के नियमित सेवन से त्वचा के कई रोग खत्म होते हैं। ग्वारपाठे का रस सीधे त्वचा पर भी लगाया जा सकता है। इसे आधा कप सुबह शाम लेना चाहिए। गर्भवती महिलाएँ इसका सेवन न करें।
एक चाय के चम्मच भर जीरे का पेस्ट बना लें। चेहरे पर एक घंटे तक लगा रहने दें। बाद में धो लें।
पिंपल ठीक करने के लिए चेहरे पर नीम का फेस पैक लगाएं। ताजी नीम की पत्तियां और चंदन पाउडर का लेप बना लें। इसे 15 मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखें और फिर चेहरा ठंडे पानी से धो लें।
थोडे़ से अदरक के रस में खीरे का थोड़ा सा रस और धनिया का पानी मिलाकर चेहरे पर लगा कर सूख जाने पर पानी से धो लें।
रात को सोते समय एक चम्मच मलाई में नीम्बू का रस मिलकर त्वचा पर लगाये। सुबह उठकर चेहरा धो ले। इस से चेहरे के दाग धब्बे दूर होते हैं और त्वचा की रंगत निखरती हैं।
हल्दी एंटीसेप्टिक का काम करती है। इसीलिए इसमें बैक्टीरिया से लड़ने की क्षमता पाई जाती है। एक चम्मच हल्दी पाउडर में थोड़ा सा पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को पिंपल्स पर लगाएं। कुछ मिनट के लिए लगा रहने दें। फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें। ऐसा एक हफ्ते तक करें। पिंपल्स खत्म हो जाएंगे।
पिंपल्स मिटाने के लिए नींबू बहुत फायदेमंद होता है। नींबू में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। दो नींबू का जूस निकाल लें। नींबू के रस को कॉटन में भिगोकर चेहरे पर लगा लें। सूख जाए तो ठंडे पानी से धो लें। दिन में दो बार इसे तीन-चार दिनों तक लगाएं। पिंपल्स दूर हो जाएंगे।
लहसुन में एंटीफंगल तत्व पाए जाते हैं। इसीलिए यह पिंपल्स को बहुत जल्दी दूर कर देता है।
लहसुन की दो कलियां और एक लौंग पीस लें। इस पेस्ट को सिर्फ पिंपल्स पर लगाएं। कुछ देर लगा रहने दें। फिर चेहरा धो लें। ऐसा करने से पिंपल्स खत्म हो जाएंगे।
झाई – मुहांसे की बात छोड़िये, चेचक तक के दाग आसानी से दूर हो सकते हैं केवल संतरे के छिलके की मदद से। संतरे के छिलको को सुखाकर उनका महीन चूर्ण बना ले। उस चूर्ण में गुलाबजल और नीम्बू का रस डालकर मुंहासों पर लेप करे। ये प्रयोग जब तक संतरे का मौसम रहे, तब तक जारी रखे। मुंहासे हमेशा के लिए गायब हो जायेंगे।
सब से महत्वपूर्ण बात है रक्त में अशुद्धियों का होना, इसके लिए अगर हर रोज़ 2 पत्ते नीम के खाए जाए तो बेस्ट है, नहीं तो बैद्यनाथ या झंडू का या किसी भी बढ़िया कंपनी का रक्त शुद्धि सिरप (ब्लड पयुरीफायर) पीना शुरू करें. और अधिक तला भुना मसाले वाला मैदा खाना सिर्फ चेहरे ही नहीं बल्कि स्वास्थय के दृष्टि कोण से बहुत हानिकारक है.
Comments
Post a Comment