बेहतर दृष्टि के लिए अंजन (काजल) का दिनचर्या में समावेश
अंजन आयुर्वेदिक औषधिओं से बना होता है और गाढ़ा होता है। इसे हिंदी में काजल भी कहते है। आयुर्वेद दिनचर्या में नेत्र की दृष्टि को बढ़ाने के लिए और नेत्र रोग से बचने के लिए अंजन का उल्लेख किया गया है। आयुर्वेद में नेत्र को तेज / रौशनी का स्थान माना गया है जिसको श्लेष्म / कफ से खतरा होता है। इसीलिए,आँखों की अग्नि को श्लेष्म / कफ से बचाने के लिए अंजन (काजल) का प्रयोग दिनचर्या में बताया गया है। काजल ना ही केवल दृष्टि को बढ़ाता है पर आँखों का सौंदर्य भी बढ़ाता है। बाल्यावस्था में शरीर में कफ दोष प्रबल होता है इसीलिए बच्चों में अंजन करने का महत्व अधिकतम होता है।
सौवीर अंजन
आयुर्वेद अनुसार सौवीर अंजन का प्रयोग प्रतिदिन करना चाहिए। सौवीर अंजन माना जाता है की सौवीर पर्वतों से प्राप्त होता है। वह धुएँ जैसे रंग का होता है। और किसी भी आयुर्वेदिक स्टोर पर आसानी से मिल जाता है। इसे निम्बू के रस में ७ बार अच्छी तरह से घोंटकर बारीक़ पेस्ट बना ले। अब उसे उंगलियों के द्वारा आँखों में लगा ले। सौवीर अंजन का प्रयोग प्रतिदिन करने से आँखों रौशनी प्रज्वलित होती है एवं आँखों की बीमारियों की संभावना कम हो जाती है।
रस अंजन
आयुर्वेद दिनचर्या में सप्ताह में एक बार रसांजन का प्रयोग भी बताया गया है। रस अंजन दारुहरिद्रा तथा गाय के दूध में से बनाया जाता है। एक भाग दारूहरिद्रा को ३ भाग गाय के दूध में उबालकर अंजन तैयार किया जाता है। रसांजन के प्रयोग से आँखों में से कफ स्त्राव होता है। रसांजन का प्रयोग मोतियाबिंद में भी असरकारक है क्योंकि मोतियाबिंद कफ की बीमारी होती है।
Comments
Post a Comment